शृंगार
1.बिंदिया,झुमका,पायल,बाजूबंद मैं सब कुछ पहनकर आउ
एक काला तीट मुझे लगाना, सब की नज़र से मैं बच पाउ |
2.पिया लुभावन, हर दिन में दुल्हन , चाहे सोला शृंगार करे
शृंगार उसका अधूरा लागे,जब तक ना सिंदूर से माँग भरे |
3.गोल गोल जो सदा घूमत रहे, मुझे वो ही गरारा चाहिए
पिया मिलन से मैं शर्माउ,चहेरा छुपाने ओढनी भी लाइए |
4.किन किन करते कंगना मेरे,खनक खनक सब कुछ बोले है
लाज के मारे लब सिले है , तब कंगना दिल के राज़ खोले है |
5.ठुमक ठुमक जब गोरिया चले है ,उसकी तारीफे कीजिए गा
रूठे जो सजना से गोरी ,मनाए खातिर, नौलखा दीजिए गा |




Rewa said,
February 28, 2008 at 4:29 am
किन किन करते कंगना मेरे,खनक खनक सब कुछ बोले है
लाज के मारे लब सिले है , तब कंगना दिल के राज़ खोले है |
Beautiful expression!