आम की बगिया
December 24, 2007 at 3:31 am (आम की बगिया)
Tags: aam, आम की बगिया, Blogroll, hindi poem, kavita, khet, koyal, mango, mehek, mehhekk, shayari, sher
आम की बगिया
लहराते हरेभरे खेत में
बहती बलखाती नदिया
उसके नज़दीक सजी है
हमारी आम की बगिया
घने घने वृक्षो की काया
शीतल ठंडी उनकी छाया
ग्रीष्म में जब धूप खिले
मीठि बानी कोयल बोले
कच्चे पक्के फिर आम मिले
चढ़ सके वो वृक्ष चढ़ जाए
ना चढ़े वो कंकर से गिराए
रसीले आम सबको ललचाए
ठंडी छाव में सब बैठकर
आमो का आस्वाद उठाए
कही से मुआ माली आता
आम चुराए,शोर मचाता
किसिको वो पकड़ ना पाता
आम लेकर हम भाग जाते
है तो ये बड़ी बात पुरानी
बचपन की एक याद सुहानी
आज भी हर आम को समझू
आम की बगिया की निशानी.
top post



