उन ओस की बूँदो का आना
December 29, 2007 at 8:08 am (ओस की बूँदो का आना)
Tags: उन ओस की बूँदो का आना, ओस, Blogroll, bunde, dav bindu, gazal, hindi poem, ishq, kavita, kusumita, lalima, mehek, mehhekk, mohobaat, pyar, shayari, sher, subhah
उन ओस की बूँदो का आना
लालिमा की चुनर पूरब पर लहराए
मंद मंद बहती ये शीतल हवाए
खिली कुसुमीता मध्यम मुस्कुराए
फ़िज़ाए जब उसे छूकर गुजरती
अपनी महक हर दिशा में बिखराए
छम छम करती किरनो की पायल
रौशन करती जीवन का हर पल
कही दूर से आए बासूरी की गूंजन
उल्हासित,प्रफूल्लित होता ये मन
कही पंछीयो का किलबिल चहकना
पन्नो का सरस्वति के राग छेड़ना
नाज़ुक , तरल , हसती , दर्पणसी
उन ओस की बूँदो का आना
अपना प्यार पंखुड़ियो पर जताना
ओस की दर्पण में तुम नज़र आते हो
हर बूँद के साथ अपना प्यार दे जाते हो
तुम्ही हो मेरे इस जीवन की आकांक्षा
इसलिए हर सुबह सिर्फ़ तुम्हे देखने
करती हूँ ओस की बूँदो की प्रतीक्षा.
top post



