और कुछ भी नही
December 26, 2007 at 5:55 am (और कुछ भी नही)
Tags: और कुछ भी नही, Blogroll, darpan, gazal, hindi poem, kagaz, kalam, kavita, mehek, mehhekk, nazm, shayari, sher
और कुछ भी नही
दर्पण में अपनी छवि देख रहे थे
देखा तेरा अक्स,और कुछ भी नही |
जमाने के फसाने सुनने चाहे हमने
सुनी तेरी धड़कन,और कुछ भी नही |
खुदा से गुनाहो की माफी माँगनी चाही
माँगा सिर्फ़ तुझे,और कुछ भी नही |
मुशायरे मे बैठे अपनी नज़्म भूल गये
याद रहे बस तुम,और कुछ भी नही |
काग़ज़ कलम लेकर ग़ज़ल लिखनी चाही
एक तेरा नाम लिखा ,और कुछ भी नही |



