कहते है लोग ये इश्क़
December 3, 2007 at 10:53 am (कहते है लोग ये इश्क़)
Tags: aag, Blogroll, hindi poem, ibadat, ishq, jannat, kavita, kehte hai log ye ishq, mannat, mehek, mehhekk, mohobaat, pyar, samandar, shayari, sher
कहते है लोग ये इश्क़ top post
कहते है लोग,ये इश्क़ आग का दरिया होता है |
कैसे कहे,के इश्क़,किसिके दिल तक पहुँचने का ज़रिया होता है ||
कहते है लोग,ये इश्क़ एक आँधी लाती है |
हमे तो इश्क़ से,गिली मिट्टी की खुशबू,सौन्धि सौन्धि आती है ||
कहते है लोग,ये इश्क़ समंदर से भी गहरा होता है |
कैसे बताए,के इश्क़ में,हर पल एक नया सवेरा होता है ||
कहते है लोग,के इश्क़ में,कदम कदम पर संभालना होता है |
कैसे बताए,के इश्क़ में, दो दिलो को मिलकर,एक राह पर चलना होता है ||
कहते है लोग,के इश्क़ में,माँगनी होती एक मन्नत है |
कैसे समझाउ, के इश्क़ करना , हमारे लिए एक जन्नत है ||
कहते है लोग,ये इश्क़,किसी और की अमानत होती है |
कैसे कहे सबसे,ये इश्क़,खुदा की दी हुई एक नेमत होती है ||



