कायनात झुक जाएगी
April 14, 2008 at 2:59 am (कायनात झुक जाएगी)
Tags: Blogroll, gazal, habib, husn, ishq, janjir, jannat, kavita, maahtab, mehek, mehhekk, mohobbat, nidi peom, pyar, rahnuma, shayari, sher, sultana, zindagani
कायनात झुक जाएगी
हबीब-ए-सुलताना तेरा अक्स देखा था पानी में
ऐसा हुस्न-ए-माहताब पहेले न देखा ज़िंदगानी में |
सितारों की चुनर ओढ़ जो निकलेगी हूर-ए-जन्नत
कायनात झुक जाएगी छूने लब-ओ-गुल रवानी में |
मल्लिका-ए-दीदार-ओ-दिल नामुमकिन है यहा
शब-ओ-महक छोड़े वो अपनी कदम-ए-निशानी में |
जंजीर-ए-इश्क़ में क़ैद कर लिया है खुद को
रहनुमा गुस्ताखियाँ हो माफ़ हुई गर नादानी में |



