काश कुछ ऐसा होता
December 13, 2007 at 3:56 am (काश कुछ ऐसा होता)
Tags: काश कुछ ऐसा होता, chahun jaisa hota, dukh, hindi, hindi poem, intazaar, izhaar, kash, khwaish, mann, mehek, palak, poems, safalta, shayari, sher, sikh, sochti, suljhan, uljhan
काश कुछ ऐसा होता
सोचती हूँ काश कुछ ऐसा होता
सब कुछ जैसा मैं चाहूं , वैसा होता |
जब मन में कोई ख्वाहिश पनपति
पलक झपकने से पहले परिपूर्ण होती |
फिर ना ही मुझे किसीसे करना पड़ता इज़हार
और ना ही करना होता किसी चीज़ का इंतज़ार \
लेकिन क्या मैं सच में खुश होती
आसानी से मिली सफलता को अपनापाती |
कभी कभी ठीक है अनजाने सफलता पाना
बिना मेहनत किए ही,हर सुख का आना |
मन क्यों फिर,खुद को ही धिक्कारता है
छोटी छोटी बातों पर नाराज़ हो जाता है |
अपने हाथो पाई छोटी चीज़,बहुत बड़ी होती है
वही सच्ची खुशियाँ है,जो उसके बाद आती है |
इस लफ्ज़ ‘काश’ से,कभी ज़िंदगी उलझती है
और लफ्ज़ ‘काश’ से,सपनो की राहे सुलझती है |
top post



