खत लिखने की रस्म निभाई है
December 19, 2007 at 6:17 am (खत लिखने की रस्म)
Tags: खत लिखने की रस्म, Blogroll, blogwani, ghazal, hindi poem, ishq, kavita, khat, letter, message, mohobaat, poems, pyar, sandesa, shayari, sher
खत लिखने की रस्म
नयनो में ये घटा,आज फिर घिर आई है
खुशियों की बरसात बिन मौसम लाई है |
डाकिया कितने दिन बाद,दहलीज़ पर आया
दूर परदेस से, सजन का खत सन्देस लाया |
खत जब खोला तो, सारे गुलाब के फूल है
खत सिर्फ़ काग़ज़ नही,मेरे यारा का दिल है |
हर लफ्ज़ से उनका प्यार महकता है
दीदार-ए-इंतज़ार का गम छलकता है |
उनका खत पढ़ने में हम मसरूफ़ हो गये
याद करते वो अक्सर,हम महफूज़ हो गये |
जवाब-ए-तखलूस में हमने काग़ज़ कलम उठाया
कोरे पन्नो पर अपने अश्क का मोती बिछाया |
लिखे है हमने भी ,अपने दिल के सारे ज़ज़्बात
काटे है कैसे दिन और वो अकेली सुनी रात |
कभी ना कहना फिर, के हम हरजाई है
ये खत लिखने की रस्म,हमने भी निभाई है |
top post



