तेरी पायल की रुनझुन
December 29, 2007 at 3:29 pm (तेरी पायल की रुनझुन)
Tags: तेरी पायल की रुनझुन, Blogroll, deep, dil, hasrat, hindi poem, kavita, mehek, mehfil, mehhekk, nagme, nupur, payal, pyar, runjhun, shayari, sher
तेरी पायल की रुनझुन
दिल में हलचल कराती है
दिल में मीठे सुर सज़ाती है
दिल से गीत सुनाती है
दिल को महफ़िल बनाती है
तेरी पायल की ये रुनझुन |
दिल में तेरी याद लाती है
दिल से तुझे बुलाती है
दिल के मिलन को तरसाती है
दिल से तुझे अपना मीत बनाती है
तेरी पायल की ये रुनझुन |
दिल में दीप जलाती है
दिल की राहे रौशन कराती है
दिल को अपनी लौ से पिघलाती है
दिल में प्रीत जगमगाती है
तेरी पायल की ये रुनझुन |
पास हो तुम सदा मेरे , ये एहसास कराती है
तेरी पायल की ये रुनझुन,कई हसरते जगाती है |
top post



