दीप तुम जलते रहना यूही निरंतर
March 11, 2008 at 10:20 am (दीप तुम जलते रहना)
Tags: aasha, bati, Blogroll, deep, deepak, diya, hindi poem, inspirational, jyoti, kavita, light, mehek, mehhekk, nazar, nirantar, roushani, safar, shayari, sher, ujala
नन्हे से दीपक में सजाई बाती
रौशनी चारों तरफ,निखरी हुई ज्योति
हर पल तप तप कर तुम हो जाना प्रखर
दीप तुम जलते रहना यूही निरंतर |
अंधेरी गलियों में जो हम भटक जाए
तेरे उजियारे से मन की प्रज्वलित हो आशायें
मुश्किलें आए तो साथ निभाना शाम-ओ-सहर
दीप तुम जलते रहना यूही निरंतर |
तूफानो के काफ़िले आएंगे गुजर जाएंगे
कोशिश होगी तुम बुझ जाओ,चुभेंगी हवायें
विश्वास के बल पर तय हो जीवन का सफर
दीप तुम जलते रहना यूही निरंतर |
अपने लौ को सदैव मध्यम ही जलने दो
प्रकाश पर खुद के कभी घमंड न हो
प्रेरणा बनो सबकी, दिखाना राह-ए-नज़र
दीप तुम जलते रहना यूही निरंतर |



