धूप का रेशमी टुकड़ा
January 30, 2008 at 4:06 am (धूप का रेशमी टुकड़ा)
Tags: धूप का रेशमी टुकड़ा, chaya, chupkar, dehliz, dhoop, dhoop ka reshmi tukda, geet, hindi poem, ishq, jharokha, kavita, mehek, mehhekk, mohobaat, nagme, nazm, pyar, roushni, shayari, sher
धूप का रेशमी टुकड़ा
दिन की पहली प्रहर में
कोई दस्तक सुनाई दी
झरोखे से देखा छुपकर
वो खड़ा था मेरी दहलीज़ पर
सोने सी चमकती काया
मुखड़े पर अरुनिम तेज
धूप का रेशमी टुकड़ा
सरक सरक के आगे बढ़ रहा था
जैसे अपने लिये कोई जगह तलाश रहा हो
कर रहा था इंतज़ार शायद
किवाडो के खुलने का
अंधेरो को उजागर करने का
निशा को आशा में बदलने का
अपने मृग नयनो से
कुछ खोजता नज़र आया
छिपा ना पाई खुद को ज़्यादा देर
मुझे देख वो मंद मंद मुस्काया
सुनहरे धुलिका के कन उसके
और ही जगमगा उठे
आने दोगी भीतर मुझे
एक टक देख बतिआया
किस राह से आउ
झरोखे से छन छन कर
या खोल रही हो किवाडो के ताले
एक साथ की कह दूँगा सारे ज़ज्बात
जो नाज़ो से दिल में पले
ले रही थी उसकी बातों का अंदाज़
कितनी सच है,कुछ तो हो आगाज़
हां मोह लिया मेरे मंन को
जन्मो के रिश्ते का
कर गया प्रण वो
जागृत हुई नयी अभिलाषा
बन जाउ धूप की छाया
खोल दिये सारे बंधन
खुद को उसकी आगोश में पाया
उसने अपना वादा बखूबी निभाया
ले जाता है मुझे संग अपने
जिस राह भी चलता है
मैं शामल हूँ,वो पीताम्बर
ऐसा ही संसार बसाया
और तब से अब तक
दिल में टिमटिमाती रहती है सदा
उसकी मोहोब्बत की गुनगुनी रौशनी |



