नयी सुबह आई है
January 1, 2008 at 5:29 am (नयी सुबह)
Tags: नयी सुबह, नयी सुबह आई है, begining, Blogroll, deep, hindi poem, intazaar, kavita, kiran, mehek, mehhekk, new morning, new seeds, roushni, safar, shayari, sher
नयी सुबह
जिसका कल से था इंतज़ार
वह नयी सुबह अब आई है
नये साल के साथ है आई
नया आगाज़ संग लाई है |
नयी सुबह से मैं भी
नयी साँसे आज ले रही हूँ
मनका पुराना मलिन चोला
फिर नयासा में धो रही हूँ |
नयी सुबह में फिर मैं
नया जनम आज ले रही हूँ
मन में अंकुरित होने वाले
नये सच्चे बीज बो रही हूँ |
नयी सुबह से आज मैं
पहली किरण ले रही हूँ
मन में प्यार का उजाला करे जो
नये दीप रौशन कर रही हूँ |
नयी सुबह को मैं भी
नया वचन आज दे रही हूँ
हर दिन कुछ अच्छा काम करूँ
नया वादा मैं एसा कर रही हूँ |
नयी सुबह के साथ मैं
नये सपने आज बुन रही हूँ
पुराने उलझे धागे खोलकर
नये सफ़र पर मैं निकल रही हूँ |
top post



