नये साल का नया पल
December 30, 2007 at 1:25 pm (नये साल नया पल)
Tags: aman, नये साल का नया पल, Blogroll, chaman, hindi poem, jeevan, kavita, mehek, mehhekk, mubarak, naya pal, naya saal, new year, shayari, sher, zindagi
ये जो पल है चला जाएगा
एक पल में नया साल आएगा
पल भर में जो बदल जाए
उसको ही कहते जीवन |
नये साल की नयी हो किरने
जगमगाए लाखो दीप सुनहरे
पल भर में जहाँ रौशन कर जाए
एसे उजालो से भरलो मन |
नये साल में सुख दुखआएँगे
नयी राह पर चलते जाएँगे
पल भर में ढेरो खुशिया देंगे
एसा कर लो अपना प्रण |
नये साल में नयी हो आशा
नये साल की नयी सरिता
पल भर के लिए भी युद्ध नही
अपनी दुआ में माँगे अमन |
नये साल में खेत लहराए
नया रुख़ नदिया ले आए
कोई पल सूखा,बाढ़ ना हो
हरियाली से हो भरा चमन |
top post



