नारी तुझ पर संसार गर्विता
March 8, 2008 at 6:35 am (नारी)
Tags: arpita, asmita, divas, hindi poem, kavita, mahila, mehek, mehhekk, nagame, nari, nazm, sahanshil, samarpita, shayari, sher, womens day
तन चंचला
मन निर्मला
व्यवहार कुशला
भाषा कोमला
सदैव समर्पिता |
नदिया सा चलना
सागर से मिलना
खुद को भुलाकर भी
अपना अस्तित्व सभलना
रौशन अस्मिता |
सृष्टि की जननी
प्रेम रूप धारिणी
शक्ति सहारिणी
सबल कार्यकारिणी
अन्नपूर्णा अर्पिता. |
मूरत ममता
प्रचंड क्षमता
प्रमाणित विधायक
सौजन्य विनायक
अखंड सहनशीलता |
आज का युग तेरा है परिणीता
नारी तुझ पर संसार गर्विता |
हमारी सारी बहनो और साहिलियों को नारी दिवस की हार्दिक शूभेच्छा.




