फूलों से रंग और महकती मधु बूंदे
January 14, 2008 at 7:05 am (फूलों के बिस्तर)
Tags: फूलों से रंग, bagiya, Blogroll, dhoop, dua, gazal, ghazal, hindi poem, ishq, kavita, mehek, mehhekk, nagme, nazm, phool, prakruti, pyar, rang, shayari, sher
फूलों से रंग और महकती मधु बूंदे
हर सुबह नज़रों से बिन भूले पिये जा |
फिर भंवरे के जैसी मीठी गुंजन करते
जीवन बगिया में मद मस्त जिये जा |
कुदरत की सुनहरी धूप और गरमाहट
हमेशा ,हर कदम पे महसूस किये जा |
जो प्यार इस धरा से तुम्हे नसीब हुआ
उसके कुछ अंश हर दिल को दिये जा |
ये सारी प्रक्रुति जब प्यार से चहकेगी
जाते हुए उसकी दुआ तू संग लिये जा |




