रब्बा दीदार करा दे
January 2, 2008 at 10:35 am (रब्बा दीदार करा दे)
Tags: रब्बा दीदार करा दे, didar, dil, gazal, ghazal, hindi poem, ishq, kavita, love, mehek, mehhekk, pyar, rabba, shayari, sher
रब्बा दीदार करा दे
रब्बा ये मुझे क्या हुआ है
शायद इश्क़ का बुखार चढ़ा है |
रब्बा मैं सूद बुद खो बैठी
अक्सर मैं बेहोश हूँ रहती |
रब्बा क्यूँ मुझे नींद ना आए
किसकी याद है,जो मुझे सताए |
रब्बा क्यूँ मन उलझ गया है
सबने हमे दीवानी कहा है |
रब्बा कौन है वो काफ़िर बता दे
मिलने जिससे दिल भी रज़ा है |
रब्बा जो मर्ज़ मुझे दिया है
उसके दिल को वही सज़ा दे |
रब्बा अब तो दीदार करा दे
दर्द दिया है , तूही दवा दे |
top post



