वही पलाश के फूल लाना तुम
January 4, 2008 at 2:41 pm (वही पलाश के फूल)
Tags: वही पलाश के फूल लाना, chand, chandani, geet, hindi poem, intazaar, ishq, kavita, mehek, mehhekk, mohobaat, nagme, palash ke phool, pyar, roushan, shayari, sher
वही पलाश के फूल लाना तुम
चले जो कभी लहराती हवाये
काया को मृदुसी छुकर जाये
हमारी छुअन का आभास कराये
हमारी याद दिल को सताए
बिन बुलाये पास चले आना तुम
जो हमारे प्यार के गवाह सदा है
साथ वही पलाश के फूल लाना तुम |
कभी जो बहारों का मौसम आये
रंगो से सारी अवनी सज जाये
हमारी ख़ुशबू का आभास जताए
हमसे मिलन को तरसाए
याद कर हमे यूही मुस्कुराना तुम
जो हमारे साथ महके सदा है
साथ वही पलाश के फूल लाना तुम |
कभी जो पुकारे बेसुद घटाए
प्यार की बुन्दो को बरसाए
हमारी बाहो का आभास कराए
हमारी तन्हाई और बढ़ाए
प्यार की सुरीली मेहफ़ील सजाना तुम
जो हमारे संग गाते सदा है
साथ वही पलाश के फूल लाना तुम |
कभी जो नभ पर चाँद आये
अपनी शीतल चाँदनी बिखराये
हमारे अक्स का आभास कराए
हमे देखने जिया मचल जाये
पलको में अपनी हमे बसाना तुम
जो हमारे साथ रौशन सदा है
साथ वही पलाश के फूल लाना तुम |



